लातेहार, फरवरी 26 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग से साधवाडीह ,मंधनिया, पटना, बरवईया होते हुए पांकी जाने वाली मुख्य सड़क भंवरलगा नाला साधवाडीह के पास इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी और भय का मुख्य कारण बन गया है। प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि सड़क किनारे बनाए गए गार्डवाल बरसात के दिनों में अत्यधिक बारिश होने के कारण ध्वस्त हो गया था और पीसीसी सड़क के नीचे से काफी अंदर तक की मट्टी धंस गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को प्रखंड ...