छपरा, मार्च 12 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर फ्लाईओवर के आसपास गुरुवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहली दुर्घटना साधपुर मोड़ के पास हुई, जहां परसा निवासी संजीव कुमार सिंह बाइक से छपरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने आए एक चारपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वे घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना साधपुर फ्लाईओवर के समीप दलित बस्ती के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.