संतकबीरनगर, दिसम्बर 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। साधन सहकारी समिति सिकरी का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन हुआ। इससे क्षेत्र के किसानों को राहत होगी। जिला पंचायत सदस्य मास्टर राम सुरेश चौरसिया एवं जिला सहायक निबन्धक आनन्द कु‌मार मिश्र ने किसानों के समक्ष फीता काट कर एवं किसानों के नेता भारत रत्न चौबारी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर साधन सहकारी समिति का उद्घाटन किया। उपस्थित सैकड़ों किसानों को यूरिया खाद वितरित कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...