देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। भुक्ति कमेटी देवघर द्वारा आनंदमार्ग जागृति राजाबगीचा देवघर में 18 अप्रैल अपराह्न 12 बजे से 19 अप्रैल अपराह्न 12 बजे तक 24 घंटे का अक्षष्टाक्षरी महामंत्र बाबा नाम केवलम कीर्तन का आयोजन सत्यनारायण दादा के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के अंत में आनंदमार्ग प्रचारक संघ के क्षेत्रीय सचिव आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत ने जीवन में साधना के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि साधना ही जीवन का सार है औऱ यह जीवन हमें साधना के लिए मिला है, इसे व्यर्थ मत जाने दीजिए, साधना ही मनुष्य का धर्म है। इसके बाद आचार्य अमितबोधानंद अवधूत ने कीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ज़ब हम साधना करते हैं तो भक्त भगवान की ओर बढ़ते हैं। लेकिन हम जब कीर्तन करते हैं तो भगवान भक्त की ओर बढ़ते हैं। कहा कि मानव शरीर एक जैविक मशीन है और प्रवृत्...