अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को पूर्णाहुति में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई जिलों से आए भक्तों ने हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य मनोज मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की और सभी की मंगल कामना की। दो दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि यह देश ऋषि मुनियों का है, इसलिए उनके आदर्श को हमें धारण करना है। महायज्ञ के माध्यम से देश धर्म की रक्षा का संकल्प लें। अटलपुर धाम के संत हितैषी बाबा ने कहा कि सतत साधना ही मनुष्य के जीवन का उद्धार कर सकती है। जिस व्यक्ति ने जीवन भर प्रभु श्रीराम का स्मरण किया है, अंत समय में उसके मुंह पर ही श्रीराम नाम आएगा। इसलिए सतत साधना का अभ्यास कीजिए। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष मानव महाजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.