झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी। आईजीओटी कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित नेशनल लर्निंग वीक (02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026) के दौरान झांसी रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उसने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। झांसी मंडल ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रियता प्रदर्शित करते हुए 77.44% कर्मचारियों द्वारा निर्धारित 4 घंटे का प्रशिक्षण कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कराया। यह उपलब्धि मंडल में सुदृढ़ प्रशिक्षण संस्कृति, जागरूकता तथा प्रभावी कार्यान्वयन का सशक्त प्रमाण है। इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार को केंद्रीय राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, जितेंद्र सिंह ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। इस दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। उ...