पीलीभीत, जुलाई 19 -- भारतीय योग संस्थान का पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन बारातघर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक किया गया। भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य समाज में योग का प्रचार प्रसार करना, नियमित निःशुल्क योग कराना एवं समाज सेवा के लिए योग शिक्षक तैयार करना है। संस्थान प्रत्येक वर्ष पूरे देश में विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क योग शिविर लगा कर योग द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अंतर्गत इस वर्ष मोटापा रोग निवारण शिविरों का विभिन्न शहरों में आयोजन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुकेश पांडे ने प्रतिभागियों को मोटापे के कारण, उसके दुष्प्रभाव, संतुलित आहार, जीवनशैली को बताया। देवेंद्र शर्मा एवं मधु पांडे समेत रजनी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्...