गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, वंदना। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान ने छोटा हरिद्वार, मुरादनगर में योगिक मिट्टी मालिश और गंगा स्थान का आयोजन किया। आयोजन में 400 से अधिक साधक और साधिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान वीरेचन क्रिया, सुदर्शन भस्रिका आदि प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही मिट्टी मालिश के नियमों की जानकारी दी। योग सत्र का शुभारंभ संस्थान के महामंत्री दयानंद शर्मा ने ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया। संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने (मड बाथ) बताया कि हमारा शरीर पंच तत्वों से पृथ्वी,अग्नि, जल,वायु और आकाश से बना है। अप्राकृतिक आहार विहार और विचार से शरीर में इन पंचतत्वों का असंतुलन हो जाता हैं। यह भी पढ़ें- साधकों ने मिट्टी मालिश कर गंगा स्नान किया मिट्टी मालिश के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त किया जाता है।संस्था...