मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। आदिशक्ति माँ विन्ध्यवासिनी के दिव्य धाम में भारतीय शास्त्रीय कला, सुर, लय और भाव की पावन त्रिवेणी में उपस्थित रसिकजन स्नान कर उठे। भारतीय सनातन कला एवं गुरु-शिष्य परम्परा के संवर्धन हेतु समर्पित 'महेश्वर साधना ललित कला प्रशिक्षण केन्द्र' विन्ध्य रत्न स्मृतिशेष पं. महेश्वरपति त्रिपाठी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह 'परम्परा' का गरिमामयी नौ वांआयोजन माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ विन्ध्यवासिनी के चरणों में वंदना अर्पण के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वाणिज्य कर विभाग (CGST) के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार ने समारोह की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का गौरव बताया। आध्यात...