रिषिकेष, मार्च 19 -- अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में गुरुवार को नव संवत्सर मनाया गया। योग साधकों ने विश्व, देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। सुबह के सत्र में योग के अलग-अलग आसन बताए गए। योग गुरु स्वामी अखंडानंद ने कुंडलनी, जितानंद ने योग और प्राणायाम के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया।0 गंगा रिजॉर्ट कैलाशगेट में चल रहे इंटरनेशनल योग महोत्सव में गुरुवार को देश विदेश से आए साधक हैरिटेज वॉक के तहत बीटल्स आश्रम गए। यहां उन्हें ज्ञान और ध्यान के बारे में बताया गया। योग साधिका उषा माता, डॉ. ओम नारायण तिवाड़ी, जयदेवन, डॉ. अमृत राज, डॉ. योगी महेश, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, अजय राणा आदि ने योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेहा राणा ने जीवन में आगे बढ़ने और मानसिक तनाव से निजात पाने के बारे में अनुभ...