बागपत, फरवरी 17 -- चांदीनगर। रटौल के छात्र साद नें जेईई मेन परीक्षा में 97.6 परसेंटाइल हासिल कर कस्बे का नाम रोशन किया। मशहूर यूटयूबर शादाब जकाती ने भी अपने रिश्ते के भांजे साद को इस उपलब्धि पर शुभकानाएं दी। रटौल निवासी मास्टर जाहिद अली का 17 वर्षीय पुत्र साद खेकड़ा के जेपी एकेडमी में कक्षा 12 का छात्र है। उसनें जेईई मेन परिक्षा के लिए फार्म भरा था और परीक्षा में सम्मिलित हुआ था। सोमवार देर रात जेईई मेन का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें साद ने 97.6 परसेंटाइल के साथ परिक्षा पास की। कस्बे के लोग परिजनों को शुभकामनाएं देने मे लगे है। छात्र साद ने अपनी सफलता का श्रेय माता जीनत प्रवीन और पिता जाहिद अली को दिया। अभिनव का जेईई मेन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन बड़ौत। जेईई मेन का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें नगर के वनस्थली पब्लिक स्कूल के छ...