घाटशिला, जून 25 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के किताडीह स्थित एक होटल में बुधवार को परंपरागत शासन व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल की ओर से दिलीप सिंह भूरिया की 11वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन माझी परगना महाल के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देस विचार सचिव बहादुर सोरेन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. भूरिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी व आदिवासी समाज और जनजातीय अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सुधीर कुमार सोरेन, सुराई बास्के, डोमन चंद्र सोरेन, भूपेन पातर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...