घाटशिला, सितम्बर 2 -- घाटशिला। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास की 71वीं जयंती महाविद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके निधन के उपरांत यह उनकी प्रथम जयंती थी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार पंडित ने उनकी जीवनी एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सुब्रत कुमार विश्वास एक दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। एक मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उनकी जीवन-यात्रा और विचारों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के प्राध्याप...