घाटशिला, मई 13 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र के मुख्य शहर स्थित एक जिम से मंगलवार सुबह घाटशिला पुलिस ने सादे लिबास में दाहीगोड़ा निवासी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां उसकी निशानदेही पर पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उसे बुधवार को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के बाद जेल भेजा जायेगा। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया है कि बबलू के खिलाफ पुराने मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी है। उसी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। सूत्रों की मानें तो बबलू सिंह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त रहा है। इससे पूर्व मुसाबनी थाना क्षेत्र के तेरेंगा इलाके में भी उसका नाम सामने आ चुका है。

गिरफ्तारी का विवरण बताया जाता है कि बब...