नई दिल्ली, मई 28 -- सुबह का नाश्ता हो या लंच, पराठे हर घर में बनते हैं। पराठे के साथ एक फायदा ये भी है कि अगर सब्जी अच्छी ना बनी हो, तो भी आप अचार या दही के साथ इन्हें खा सकते हैं। खैर, कभी आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो और घर में कोई सब्जी भी ना बनी हो, तो प्लेन पराठे की जगह ये मसाला पराठा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। फटाफट से बन जाता है और यकीन मानिए इतना टेस्टी है कि आप स्टफिंग वाले पराठे भूल जाएंगे। इसके लिए आपको बस कुछ मसाले साथ में मिक्स कर के रख लेने हैं और नॉर्मल पराठे बना लेने हैं। ये पराठा मसाला आप आलू, मूली के भरवां पराठे में भी डाल सकते हैं या चाहें तो सिर्फ प्लेन पराठा भी बना सकते हैं। इसके साथ किसी भी चटनी, अचार या सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।पराठा मसाला बनाने के लिए सामग्री रोज-रोज प्लेन पर...