मेरठ, मार्च 30 -- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिस ने अनोखा डिकॉय ऑपरेशन चलाया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना खुद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में बाजारों में उतरीं और मनचलों को दबोच लिया। एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देश पर पुलिस परतापुर पुलिस और ब्रह्मपुरी की मिशन शक्ति टीमों के साथ यह संयुक्त अभियान चलाया। चार युवक शताब्दी नगर निवासी ऋषभ, राहुल, अच्छरौडा निवासी मुकुल, इन्द्रापुरम कॉलोनी निवासी कुणाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...