पीलीभीत, मार्च 25 -- बीसलपुर। सादियां लाड़पुर में गन्ने के खेत में गोकशी के अवशेष पाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव बमरौली निवासी गौरव शुक्ला की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि सादियां बहादियां लाड़पुर में गन्ने के खेत गोकसी के अवशेष प्राप्त हुए हैं। घटना स्थल को देखने पर गोवंश के अवशेष मौके पर मिले। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...