मेरठ, सितम्बर 29 -- मेरठ/किठौर। जिले के शाहजहांपुर से जुड़े चर्चित दो नाबालिग बच्चों सादिक और अमान के सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने लगभग पांच साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण मेरठ रितेश सचदेवा की अदालत ने मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ जाहिनैन को दोनों किशोरों की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि, मामले में दूसरे आरोपी शौकीन को पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह घटना अगस्त 2021 की है। शाहजहांपुर निवासी 15 वर्षीय सादिक और उसका 13 वर्षीय दोस्त अमान 28-29 अगस्त 2021 को अपनी ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं ल...