नई दिल्ली, फरवरी 9 -- अगर आप रोज-रोज वही बोरिंग सादा आलू-गोभी या मेथी का पराठा खाकर ऊब चुके हैं, तो अब ट्राई करें झटपट बनने वाला टेस्टी पावभाजी पराठा। यह टेस्टी पराठा आपके जायके को एक जबरदस्त किक देने वाला है। खास बात यह है कि यह पराठा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि मुंबई की मशहूर पावभाजी के तीखेपन और पराठे की कुरकुरी परत का एक लाजवाब कॉम्बो है। बच्चों के टिफिन से लेकर संडे ब्रंच तक, यह पराठा उन सभी के लिए परफेक्ट रेसिपी है जो खाने में थोड़ा 'एक्स्ट्रा' तड़का ढूंढ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सूजी बेसन हुआ पुराना, नई दुल्हन मीठे में खिलाएं मटर का हलवा, नोट करें रेसिपीपावभाजी पराठा बनाने के लिए सामग्री - 2 कप गेहूं का आटा -नमक स्वादानुसार -पराठे का आटा गूंधने के लिए पानी -घी आवश्यकतानुसारपाव भाजी की स्टफिंग तैयार करने के लिए -3 उबले आलू (मैश किए हुए) -½...