हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे सादाबाद-राया मार्ग पर गांव रामचेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव जंगला निवासी 70 वर्षीय मास्टर प्रताप सिंह पुत्र रामशरण सिंह बाइक से किसी काम से रामचेला जा रहे थे। इसी दौरान राया की ओर से तेज गति से आ रही बाइक, जिस पर दो युवक सवार थे, उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भिजवाया, जहां उपचार के दौरान प्रताप सिंह की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रफ्तार की मार: सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान घायल युवकों की पहचान हर्ष और गजेंद्र कुमार निवासी नारायणपुर बाद के रूप में हुई है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.