हाथरस, अप्रैल 2 -- सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव दगसह में रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राकेश कुमार पुत्र हरीसिंह निवासी ग्राम दगसह दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, घटना 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। वह अपने घर से बाहर निकला तो देखा कि गांव के ही गुरुदेव सिंह पुत्र गोपीराम रास्ते में डंडे गाड़कर रास्ता बंद कर रहे थे। विरोध करने पर गुरुदेव सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान गुरुदेव सिंह ने अपने बेटे अमित कुमार को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, अमित कुमार के हाथ में धारदार हथियार (बांका) और गुरुदेव सिंह के हाथ में डंडा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.