हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। रालोद की स्वाभिमान पदयात्रा के दूसरे दिन गिरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सादाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, जिला अध्यक्ष श्याम चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष महिपाल चौधरी ,सुआ पहलवान, केशव चौधरी, ईशान चौधरी, महेंद्र सिंह धनगर, दीवान सिंह जुरैल, जिला पंचायत सदस्य विधायक गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी,सुभाष, धीरेन्द्र, सतीश नागेंद्र समेत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की आवाज़ को बुलंद करने के लिए उमड़ा यह जनसमर्थन साफ संदेश दे रहा है कि सादाबाद की धरती पर स्वाभिमान की आवाज़ लगातार मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं का जोश, युवाओं का उत्साह और क्षेत्रवासियों का अपार स्ने...