हाथरस, मार्च 12 -- सादाबाद। शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली थाना कलाल क्षेत्र निवासी नीरज पुत्र धनीराम ने सादाबाद कोतवाली में अपने भाई के लापता होने की तहरीर दी है। तहरीर में नीरज ने बताया कि वह अपने भाई राजेश (22) के साथ आलू के काम के लिए सादाबाद क्षेत्र के गांव एदलपुर निवासी एक किसान के यहां मजदूरी करने आया था। इसी दौरान दो मार्च को उसका भाई राजेश अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद नीरज ने सादाबाद कोतवाली पहुंचकर भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.