हाथरस, मार्च 20 -- सादाबाद, संवाददाता।आलू उत्पादक क्षेत्र सादाबाद में इस बार बाजार ने अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक रुख अपनाया है। जहां एक ओर सीजन की शुरुआत में किसानों के बीच पैदावार और दामों को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था, वहीं अब दक्षिण भारत की मंडियों से समय से पहले आई तेज मांग ने पूरे परिदृश्य को बदलकर रख दिया है।जानकारी के अनुसार कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की मंडियों में इस समय आलू की खपत लगातार बनी हुई है, जबकि स्थानीय स्तर पर आपूर्ति अपेक्षाकृत कमजोर है। इसी कारण वहां के व्यापारियों ने उत्तर भारत के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की ओर रुख किया है, जिसमें सादाबाद का आलू गुणवत्ता के कारण प्रमुख रूप से पसंद किया जा रहा है।आमतौर पर आलू की खुदाई के बाद किसान भंडारण पर ध्यान देते हैं और कुछ समय बाद ही कोल्ड स्टोरेज से...