हाथरस, फरवरी 25 -- सादाबाद। क्षेत्र में इन दिनों आलू की खुदाई पूरे जोरों पर चल रही है। किसान सुबह से लेकर देर शाम तक मजदूरों और ट्रैक्टर मशीनों की सहायता से फसल निकलवाने में जुटे हैं। अनुमान है कि अब तक करीब 25 से 30 प्रतिशत आलू की खुदाई पूरी हो चुकी है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो होली तक लगभग आधी फसल खेतों से बाहर आ सकती है। इस बार प्रति बीघा औसतन 10 से 20 पैकेट तक उत्पादन कम निकलने की बात किसान कर रहे हैं। खेतों में तैयार ढेर पिछले वर्षों की तुलना में कम दिखाई दे रहे हैं। बढ़ती लागत, उर्वरक और दवाओं के खर्च में इजाफा तथा बाजार में आलू का कम रेट मिलने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। वहीं तापमान में क्रमिक वृद्धि को भी उत्पादन पर असर का कारण माना जा रहा है।किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत के मुकाबले उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ...