हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव टीकैत (अरौठा) निवासी युवक मुकेश कुमार की जयपुर-मेंहदीपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बताया जाता है कि मुकेश कुमार जयपुर से हार्डवेयर का सामान भरकर सादाबाद लौट रहा था। मंगलवार शाम जयपुर-मेंहदीपुर हाईवे पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत...