गाजीपुर, मई 16 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सादात थाना क्षेत्र के कुवाटी में नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक से तमंचे के बल पर सोने की चेन, तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने युवक की बाइक की चाभी भी निकालकर दूर फेंक दी। सूचना मिलते ही मौके एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी जांच करने पहुंचे। पीड़ित युवक आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना के ग्राम तियरा निवासी आदित्य सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह है। उसने पुलिस को बताया कि वह कैथवलिया स्थित अपने ससुराल से घर जा रहा था। तभी पल्सर सवार दो नकाबपोशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने आदित्य पर पिस्तौल तान दी और उनकी सोने की चेन, पर्स में रखा तीन हजार रुपए तथा मोबाइल फोन छीन लिया। जाते समय बदमाशों ने आदित्य के बाइक की चाभी भी छीनकर दूर...