गाजीपुर, अप्रैल 11 -- गाजीपुर (सादात)। शिक्षा क्षेत्र सादात में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शनिवार को ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देना था। रैली में 13 न्याय पंचायतों के सभी 146 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बाइक और स्कूटी पर सवार होकर शामिल हुए।खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने बीआरसी से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वह स्वयं रैली का नेतृत्व करते हुए आगे चल रहे थे। बीआरसी से शुरू होकर रैली रघुवंश चौराहा, कटयां, बौरवां, माहपुर, भीमापार, मखदुमपुर, मलौरा, मिर्जापुर, प्यारेपुर, बहरियाबाद, रायपुर और मजुई सहित कई गांवों से होकर गुजरी। डीजे पर 'एक रोटी कम खाओ, बेटा-बेटी पढ़ाओ', 'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा' और 'शिक्षा है अनमोल रतन' जैसे नारे गूंज रहे थ...