गाजीपुर, नवम्बर 23 -- सादात । क्षेत्र के मिर्जापुर (सिधारी) गांव निवासी राममिलन यादव के घर रविवार की रात मे गैस सिलेंडर बदलते समय बगल मे जल रहे चूल्हे से अचानक आग लग गई। जिससे 45 वर्षीय सुनीता पत्नी राममिलन , 16 साल का पीयूष यादव पुत्र अनिल यादव व 18 साल का रविकांत यादव पुत्र राममिलन यादव आग की लपट से गम्भीर रूप झुलस गये। आनन-फानन मे स्वजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गये। जहां चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। आग लगने से घर का काफी सामान जल गया। दरवाजे से सटकर रखे धान के बोझ मे भी आग लग गया। जिससे सैकड़ो बोझ रखा धान का बोझ राख हो गया। फायरब्रिगेड के पहुंचने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.