गाजीपुर, जनवरी 6 -- सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड तीन में चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने जहां चार दरवाजों के ताले को तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर लिया, वहीं एक घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को भी चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार वार्ड दस निवासी वसीम की पुराना दक्षिणी रेलवे फाटक के पास किराए के मकान में टेलरिंग की दुकान है। चोरों ने दुकान के बंद ताले की कुंडी को धारदार हथियार से काटा और अंदर घुसकर कपड़ा और पैसा चुरा लिया। चोरी के बाद चोरों ने कुंडी को सीधा करके ताला फंसा दिया ताकि किसी को तुरंत पता न चले। वसीम के मुताबिक, दुकान से करीब दस हजार रुपये नगद, दो लहंगे और ग्राहकों के सिलाई के लिए रखे आठ-दस सेट ...