गाजीपुर, अप्रैल 22 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम, अपने नाम के विपरीत, सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। वर्षों से क्षतिग्रस्त बाउंड्री, जमींदोज पुराना भवन, जर्जर शौचालय और कमरों का अभाव जिम्मेदार अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है। इस चिंताजनक स्थिति के कारण न केवल शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा व गरिमा भी दांव पर है। सादात नगर के बस स्टैंड के पास स्थित यह प्राथमिक विद्यालय वर्षों प्राचीन है। यह विद्यालय विधानसभा, लोकसभा और नगर पंचायत चुनावों के लिए मतदान केंद्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है। बीते कुछ वर्षों में विद्यालय की स्थिति काफी खराब हो गई है। वर्षों पुराना अनुपयोगी भवन जमींदोज कर दिया गया है।वर्तमान में, केवल तीन कमरों में पांचवीं...