गाजीपुर, मई 16 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में बीते 14 सितंबर की रात लाठी डंडे से पीटकर धुवार्जुन निवासी सोनू यादव की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की पहचान अभिषेक उर्फ दानी यादव के रूप में हुई है, जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। बता दें कि 14 सितंबर 2025 की रात करीब 8 बजे मौधिया बाजार में शराब लेने को लेकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इस घटना में सोनू यादव पुत्र बक्सी यादव निवासी ग्राम धुवार्जुन की मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर सादात थाने में अगले दिन अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक उर्फ दानी सहित अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल याद...