मुरादाबाद, मई 1 -- शहर के करूला स्थित मस्जिद आबू ऊबेदा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बिना डीजे, नाच-गाने और फिजूल खर्च के सुन्नत के मुताबिक निकाह करने पर मोहम्मद सुहेल के पिता मोहम्मद कमाल को मस्जिद कमेटी और जनता का अधिकार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान हकीम मोहम्मद जमाल ने कहा कि शादी-ब्याह में फिजूल खर्च, नाच-गाना और आतिशबाजी जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा। कार्यक्रम में मुफ्ती शानी, रईस अहमद, मुमताज अहमद, फुरकान अहमद व अब्दुल रहीम समेत रहे। यह भी पढ़ें- समाज में कुरीतियों को दूर करने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...