मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जूरन छपरा स्थित राजद जिला कार्यालय में रविवार को समाजवादी चिंतक, राजद के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. रघुवंश बाबू सादगी और ईमानदारी के साथ हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे।कहा कि वह सरल हृदय के जननेता थे। उन्होंने राष्ट्र व समाज के हित में मनरेगा जैसी योजना चलाकर देश का कायाकल्प किया। गरीबों, वंचितों और ग्रामीण समाज के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। यह भी पढ़ें- 'जनसेवा के प्रति समर्पित थे रघुवंश बाबू' मौके पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रघुवंश बाबू के तैलचित्र प...