मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन उच्च विद्यालय के छात्र पंकज कुमार ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में जिला टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पंकज की सफलता इस बात का प्रमाण है कि, निरंतर मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।साधारण परिवेश में पढ़ाई करते हुए पंकज ने कभी संसाधनों की कमी को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। वह नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ अपने कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते रहे। उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। पंकज का मानना है कि, सफलता के लिए आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास जरूरी है। आगे चलकर वह वाणिज्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल पेशेवर बनना चाहते हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.