कन्नौज, अक्टूबर 2 -- सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर पंचायत सौरिख में चेयरमैन राहुल गुप्ता ने श्रीदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रश्मि भदौरिया ने, आशा ग्लोबल शिक्षण संस्थान में प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने, आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विवेक यादव ने तथा आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज कायमपुर में प्रधानाचार्य प्रवीन यादव ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आज के समय में भी प्...