बेगुसराय, दिसम्बर 3 -- बेगूसराय। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को तारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिक्रमपुर में मनाई गई। सचिव राजकिशोर सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक महान नेता और देश के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने जीवन को देश सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित कर दिया था। उनकी सादगी, निष्ठा और परिश्रम की भावना ने उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व बनाया। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करने का अवसर प्रदान करती है। प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य अगम समेत अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.