भागलपुर, जुलाई 28 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय स्थित स्वराज आश्रम में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहम्मद इबरार आलम ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इबरार आलम ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: राष्ट्र सेवा को डा. कलाम ने समर्पित किया था जीवन यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि, आदर्शों पर...