साथ रहने की जिद पर अड़ी बीकॉम की दो छात्राएं, पुलिस के सामने लगाई गुहार
हिन्दुस्तान टीम, मई 27 -- यूपी में एक बार फिर समलैंगिक रिश्ता सामने आया है। इस बार दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ गईं और पुलिस के सामने जाकर गुहार लगाने लगी। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित कोतवाली में पिछले दो दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बीकॉम की दो छात्राएं एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। सोमवार रात किसी तरह पुलिस और परिजनों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन मंगलवार को फिर दोनों कोतवाली पहुंच गईं। कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों छात्राएं कुछ शर्तों के साथ अपने परिजनों के साथ चली गईं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। दोनों ने बीकॉम की पढ़ाई की है। तीन साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई और इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.