साथी से निःशुल्क करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
कानपुर, सितम्बर 11 -- कानपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सही रणनीति, नियमित अभ्यास और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए आईआईटी में शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय की पहल साथी (सेल्फ असेसमेंट, टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम्स) समिट-2026 आयोजित किया गया। इसमें करीब 400 छात्र-छात्राओं, 22 विद्यालय समन्वयकों और साथी टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों को जेईई, नीट, बैंकिंग और सिविल सेवा समेत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के तरीके बताए। अनुराग सिंह ने बताया कि छात्र साथी के निःशुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर जेईई, नीट, क्लैट, आईसीएआर, सीयूईटी, आईबीपीएस, एसएससी और आरआरबी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री और अन्य संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एवं साथी के प्रधान अन्वेषक प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.