साथी पोर्टल से होगी बीजों की निगरानी
बागपत, मई 15 -- केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बीजों के उत्पादन से लेकर खरीदार तक पहुंचाने के लिए एक पारदर्शी नए नियम लागू किया है। इसके लिए साथी पोर्टल लांच किया गया है। यह पोर्टल 10 मई से सक्रिय हो गया है। पोर्टल के माध्यम से किसान और अन्य को बीजों को पहुंचाया जाएगा। उत्पादन से लेकर खरीदार तक पहुंचने की निगरानी हाईटेक होगी। साथी पोर्टल पर बीजों को पैदा कराने वाली सरकारी, अद्र्ध सरकारी व सहकारी फॉर्मों सहित निजी कंपनियां, फर्में, एफपीओ आदि को अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाएगा। साथ ही बीजों के व्यवसाय को डिजिटल, पारदर्शी बनाने के लिए बीज उत्पादक संस्थाओं के साथ-साथ, बीज वितरक, बीज कंपनियां, फर्में, सहकारी बीज बिक्री केन्द्रों द्वारा की किए जाने वाले बीज उत्पादन एवं उसके स्टॉक मैनेजमेंट व बीजों के व्यवसाय के सारे कार्य अब साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.