प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील के अधिवक्ता एवं आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही सोनबरसा गांव निवासी इन्द्रजीत यादव के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश मंगलवार सुबह फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का मेन गेट बंद करा दिया। किसी भी न्यायालय को अधिवक्ताओं ने खुलने नहीं दिया। अधिवक्ताओं ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बार भवन में बार अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि बुधवार 17 फरवरी से सभी न्यायालय पूर्ण रूप से कार्य करेंगे। बार महामंत्री प्रमोद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा हुआ है। उसमें बार एसोसिएशन कुछ नहीं कर सकता है। ज्ञात हो कि 16 जनवरी को अध...