लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- गढ़ी पावर हाउस में तैनात टीजी-2 कर्मचारी रामगोपाल राणा की शुक्रवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार की सुबह उनकी मौत के बाद बिजली कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार को रामगोपाल राणा विभागीय मीटिंग में शामिल होने गए थे, जहां स्मार्ट मीटर लगवाने और बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर अधिकारियों ने कर्मचारियों पर बहुत दबाव बनाया। मीटिंग से लौटकर आए रामगोपाल राणा की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। साथी कर्मचारियों का आरोप है कि मीटिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार किया और मानसिक दबाव बनाया, जिससे सदमे में आकर रामगोपाल राणा की जान चली गई। इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने शनिवार को सबसे पहले गढ़ी पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और अधीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.