मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी कुमारी की मौत के बाद सदर अस्पताल परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। साथी की मौत से छात्र-छात्राएं बेहद मर्माहत थीं। घटना की खबर मिलते ही छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे जैसे छात्र-छात्राओं को घटना की जानकारी मिली वे जैसे तैसे अस्पताल पहुंचने लगे । हर तरफ मातम का माहौल बना हुआ है। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी दोस्त अब उनके बीच नहीं रही। कॉलेज की छात्रा स्नेहा ने कहा कि वह बहुत ही शांत व सुशील स्वभाव की थी । वह हमेशा अपने दोस्त के साथ मिलजुल कर रहती थी। वहीं नवीन ने कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसकी मौत हो गयी है। रिमी कॉलेज में ट्रिपल ई थर्ड ईयर की छात्रा थी । उसकी एक अन्य दोस्त ने बताया कि वह पढ़ने में बहुत ही अच्छी थी उसका हर परीक्ष...