हरदोई, मार्च 7 -- सांडी, संवाददाता। साथियों के साथ गर्रा नदी में नहाने गए एक युवक के डूबकर मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है। शुक्रवार दोपहर लोनार थाना क्षेत्र के मलवा गांव निवासी लकी 20 वर्ष अपने रजनीश, ज्ञानदेव समेत अन्य साथियों के साथ गांव के पश्चिम बहने वाली गर्रा नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। यह देख दोनों साथियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सांडी और लोनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों और नाविकों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों के अनुसार लकी के प...