साथियों संग गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, लापता
मिर्जापुर, मई 15 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के भिलगौर गांव के शिवाला घाट पर गुरुवार की दोपहर साथियों संग गंगा स्नान करने गया किशोर डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों को लगाकर डूबे किशोर की तलाश करा रही है। क्षेत्र के मनिकठी गांव निवासी रमाशंकर उर्फ रमई कन्नौजिया का 14 वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ किशन दोपहर लगभग दो बजे पड़ोस के चार साथियों से संग घर से निकला। तीन किमी दूर भिलगौर गाँव के शिवाला घाट पर स्नान करने चला गया। सभी गंगा में स्नान करने लगे। यह भी पढ़ें- गंगा नदी में डूबा किशोर, सदमे में नानी की थमी सांस नहाते समय कृष्णा गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर जब तक गाँव वाले घाट पर पहुंचे, तब तक डूब रहा किशोर उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.