प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। राज्य विधिज्ञ परिषद के पूर्व चेयरमैन के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर गुरुवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य कार्य से विरत रहे। यह निर्णय जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा में लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूपी बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन देवेन्द्र मिश्र 'नगरहा' के साथ हुई अभद्रता और उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज होने तथा थाना सिविल लाइंस में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य आलोक मिश्रा व राहुल मिश्र पर हुए प्राण घातक हमले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किए जाने व थाना शिवकुटी में अधिवक्ता मोइजिम अहमद के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज होने तथा उमापति त्रिपाठी एडवोकेट के विरुद्ध थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ में फर्जी एफआईआर दर्ज होने के मामले में अधिवक्तागण में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। आम सभा की अ...