चंडीगढ़, अप्रैल 28 -- राघव चड्डा सहित पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में जाने के बाद आम आदमी पार्टी सकते में है। पार्टी अब पंजाब में टूट रोकने में जुट गई है। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कल 29 अप्रैल को सभी विधायकों को जालंधर बुला लिया है। ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में विधायकों का मन टटोला जाएगा। पंजाब में ऐसे कई विधायक हैं, जो लंबे समय से असंतुष्ट हैं, ऐसे विधायकों को लेकर खतरा बना हुआ है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के 92 में से कुछ ऐसे विधायक नाराज चल रहे हैं, जो मंत्री पद न मिलने या किन्हीं अन्य कारणों से पार्टी से नाराज हैं। गुजरात का दौरा बीच में छोड़कर लौटे पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की पार्...