गिरडीह, मार्च 31 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह पंचायत के लेढ़वाटांड़ में रविवार की रात हाथियों का झुंड जा धमका और स्कूल को मामूली रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि हाथियों ने गांव में किसी भी तरह का उत्पात नहीं मचाया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि 7 की संख्या में हाथियों का झुंड रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक लेढ़वाटांड़ गांव आ गया। इस दौरान हाथियों का झुंड देखकर लोग भयभीत हो गए और सभी लोग अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए। कई लोगों ने टॉर्च का लाइट दिखाकर हाथियों को गांव से निकालने का प्रयास किया। लेकिन इसके पहले हाथियों ने लेढ़वाटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दरवाजा और खिड़कियों को तोड़ दिया। बाद में लोगों द्वारा खबर किए जाने पर वन विभाग की टीम गांव आई और हाथियों को गांव से निकाल कर जंगल की ओर ले गई। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.