बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- सात हज यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच व लगाये गये टीके शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला से हज यात्रा पर जा रहे जायरीनों को वैक्सीनेशन व स्वास्थ्य जांच के बाद सम्मानपूर्वक रवाना किया गया। यात्रा से पूर्व सभी यात्रियों को आवश्यक टीकाकरण और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराई गई। सदर अस्पताल में हज यात्रियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कुल सात श्रद्धालुओं को जरूरी वैक्सीन दी गई, जिनमें तीन महिला यात्री भी शामिल हैं। प्रमुख चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी हज यात्रियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें इन्फ्लुएंजा, मेनिनजाइटिस सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए संबंधित प्रमाणों की भी जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...